आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर की कार्यवाही - महुआ शराब के साथ लक्ष्मण बघेल गिरफ्तार जेल दाखिल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर की कार्यवाही – महुआ शराब के साथ लक्ष्मण बघेल गिरफ्तार जेल दाखिल

 

माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देश पर आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: आज दिनांक 15/11/21 को आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर प्रभारी श्री आशीष उप्पल को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गांधी नगर चौकी जूटमिल निवासी लक्ष्मण बघेल अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा लक्ष्मण बघेल के घर दबिश दी गई..घर की तलाशी में घर से 32 प्लास्टिक पाउचो में भरी 5.760 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त रायगढ़ शहर प्रभारी आशीष उप्पल द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक जीतेश नायक, प्रवीण जांगड़े गीता देवी कमल शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button