आज से शुरू होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं – RGH NEWS
देश

आज से शुरू होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं

RGHNEWS,18फरवरी2022,भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन आज हिंदी का पेपर होगा।  10वीं की परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो कि दोपहर 1 बजे तक चलेगी। वहीं विद्यार्थियों को सेंटर पर 8.30 तक पहुंचना होगा।

परीक्षाओं के लिए राजधानी में 104 सेंटर बनाएं गए हैं, मप्र में करीब साढ़े 10 लाख विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। राजधानी में 31 हजार 538 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button