देश

आज से नहीं रहेगा नाइट कर्फ्यू,हटाई गई सभी पाबंदिया

जयपुर। राजस्थान के नगरीय इलाकों में रविवार को जन अनुशासन कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने शहीद दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला किया है।

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 16 जनवरी से जन अनुशासन कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया था जो शनिवार रात 11 बजे से सोमवार प्रातः पांच बजे तक लागू रहता है।

सरकार ने शुक्रवार को जारी संशोधित दिशा निर्देशों में रविवार का जन अनुशासन कर्फ्यू समाप्त कर दिया है लेकिन यह आदेश 31 जनवरी से लागू होना है। बहरहाल, एक सरकारी बयान के अनुसार, इस रविवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके मद्देनजर गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में इस रविवार से ही जन अनुशासन कर्फ्यू को समाप्त कर दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button