राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज बन रहे शुभ योग से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत

Tripushkar Yoga: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। आज गुरुवार का दिन हा, आज का दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। वहीं, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस अवसर पर आज आज त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। त्रिपुष्कर योग में भगवान विष्णु की पूजा कर आप जो भी कार्य करते हैं, उसका तीन गुना फल प्राप्त होता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के अच्छे दिन की शुरूआत हो चुकी है। जो लोग अविवाहित हैं उनके शादी के योग बन रहे हैं। मेष राशि के लोगों को अपने पार्टनर के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने के चांसेस भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अब हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि की आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। करियर में कई नए अवसर मिलने वाले हैं, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

Tripushkar Yoga कन्या राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा। सेहत में अब सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, इस राशि के लोगों के अचानक से धन लाभ के द्वार खुलने वाले हैं। यह समय मान सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए शुभ माना जा रहा है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है)

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button