मनोरंजन

आज जेल में ही गुजरेगी आर्यन खान की रात,नहीं हुई रिहाई

मुंबई. आर्यन खान आज जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. मुंबई के आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया कि अब वह कल जेल से रिहा होंगे. जेल में समय पर नहीं पहुंच पाया जमानत का आदेश. जिसके कारण उनकी रिहाई टल गई है. बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज ड्रग्स केस मामले में गुरुवार को आर्यन समेत तीन आरोपियों को जमानत दे दी थी.

शुक्रवार को आर्यन खान की रिहाई हो सके इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर आर्यन के बेल बॉन्ड पर साइन किए थे. सेशन कोर्ट से जमानत के कागजात लेकर वकील सतीश मानशिंदे खुद आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई. आर्थर रोड जेल प्रशासन का कहना है कि आर्यन खान को अब कल सुबह रिहाई मिलेगी.

आर्यन की रिहाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं. हाईकोर्ट द्वारा तय शर्तों के अनुसार आर्यन और बाकि अन्य दो को विशेष एनडीपीएस अदालत में अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे और वे विशेष अदालत से अनुमति लिए बिना भारत छोड़कर नहीं जाएंगे. उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी कार्यालय में मौजूदगी दर्ज कराने आना होगा. न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू सांम्ब्रे ने शुक्रवार दोपहर बाद फैसले के मुख्य अंश (ऑपरेटिव ऑर्डर) की प्रति पर हस्ताक्षर किये. इससे आर्यन खान के वकीलों को उन्हें मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल से शाम तक रिहा कराने में मदद मिलेगी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button