आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगी पैसों की बारिश,पढ़ें आज का आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August : गुरुवार को भगवान सूर्य देव की असीम कृपा से इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इतना ही नहीं जातकों की हर मनोकामना पूरी होगी। गुरुवार को इन राशियों में धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
मेष- मेष राशि के लोगों का सहकर्मियों के साथ कंपटीशन बढ़ सकता है. आगे बढ़ने के चक्कर में और खुद को बेहतर साबित करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. व्यापारिक रणनीति और पब्लिसिटी तैयार करने में आपके पूर्व के अनुभव काम आएंगे. पूर्व अनुभव के दम पर नई योजनाएं सफल होंगी. युवा मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें. मर्यादा का उल्लंघन करने पर रिश्तों में दरार आ सकती है. अपनों है तो उन पर भरोसा भी रखिए, क्योंकि बेवजह की शंका रिश्तों की डोर को कमजोर कर सकता है. सेहत में रोगों को लेकर लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा आप बीमार ज्यादा पड़ सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
वृष- इस राशि के लोग किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका हाथ से जाने न दें, बड़ी कंपनी से जुड़ने पर आपके करियर में चार चांद लग सकते हैं. व्यापारी कारोबार से संबंधित सभी तरह के जरूरी कागजात तैयार कर लें वरना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अज्ञात भय के कारण काम को पूरा करने में ध्यान नहीं लगा पाएंगे. ज्ञानी व्यक्ति से बात करके शंका को दूर करने की कोशिश करें और महत्वपूर्ण कार्य को ठीक से करें. आंगन में किलकारियां गूंजने का शुभ समाचार मिल सकता है, नन्हे मेहमान के आगमन की खबर मिलते ही घर के सभी लोग खुशी से झूम उठेंगे. सेहत में दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और योग के साथ करें स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा. इसके साथ ही इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाएं.
मिथुन: आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कर्क : अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा होंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
सिंह- सिंह राशि के ट्रैवलर की नौकरी करने वाले लोगों की भागीदारी बढ़ेगी, जबकि मार्केटिंग जॉब करने वालों को यात्रा करने से लाभ होगा. कारोबारी आमदनी बढ़ने से तो खुश होंगे, किंतु इसके साथ ही उनके खर्चे भी बढ़ेंगे, आय और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चले. युवाओं का आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिस कारण लंबे समय से अटके हुए कामों में तेजी आएगी और वह उसे पूरा करने में सफल रहेंगे. पारिवारिक परम्पराओं का अनुपालन करते समय अपनी प्राथमिकताओं से कतई समझौता न करें अन्यथा परेशानी होगी. स्वास्थ्य को लेकर कहीं कोई चोट का इंफेक्शन है तो उसमें सूजन या दर्द उभर सकता है. कुनकुने पानी से सिकाई करने पर आराम मिलेगा.
कन्या- इस राशि के लोग काम करते समय दिमाग को सक्रिय रखें, जिससे काम में गलती की गुंजाइश न रहें, क्योंकि काम में गलती होने पर बॉस क्लास ले सकते हैं. व्यापारियों का कारोबार को लेकर काम बढ़ेगा, जिस कारण आज सारा दिन व्यस्तता बनी रहेगी. जिन युवाओं का प्रेम प्रसंग चल रहा है, उनके लिए वैवाहिक परिणय में बंधने का समय आ गया है. घरवालों की ओर से रिश्ते की बात बढ़ सकती है. आज के दिन घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ किसी मनपसंद डिनर का प्लान बना सकते हैं, जिससे साथ समय बिताने का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही मूड भी फ्रेश हो जाएगा. जिन लोगों की दवा और मालिश चल रही है, उनको समय का विशेष ध्यान रखना होगा. दोनों ही काम समय पर करें.
तुला- तुला राशि के लोग आज ऑफिस में सर्वत्र प्रशंसा के पात्र होंगे. अपने सटीक कार्य निष्पादन के कारण वह ऑफिस में बॉस के साथ-साथ वरिष्ठ लोगों से भी प्रसन्नता बटोरेंगे. कारोबार में बिक्री बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो फुटकर ग्राहकों के लिए कोई स्कीम या ऑफर लांच कर सकते हैं. जो युवा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर या नर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उन्नति लाने वाला रहेगा. अहंकार से दूर रहें, कभी कभी यह अहंकार ही रिश्तों में बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. सेहत में आपको फल, सलाद अंकुरित अनाज का सेवन करना फायदेमंद साबित होगा.
वृश्चिक : किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब एवं परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी
धनु- धनु राशि के लोग ऑफिशल कार्य में गलती करने से बचें, यदि कार्य में गलती होती भी है तो उसे ठीक करते चले. गलतियों को सुधारने के लिए कल पर न टाले. कंप्यूटर कैफे या कंप्यूटर से रिलेटेड बिजनेस करने वालों के लिए आज के दिन अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद है. युवाओं के मन में बार बार नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो उनका त्याग करते हुए प्रभु के भजन में समय बिताना चाहिए. पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी होगी, उनके योगदान को याद कर बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करें. जो लोग शुगर पेशेंट है उन्हें विशेष अलग रहना होगा, दवा की जगह प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना सेहत के लिए उत्तम रहेगा.
मकर- मकर राशि के लोग अपनी कार्यक्षमता का कार्यस्थल पर पूरा इस्तेमाल करें, जिससे आपके टारगेट निर्धारित समय पर पूरे हो सकें. कारोबारियों को व्यापार को लेकर अलर्ट रहना होगा, कोई व्यापारिक मामलों में सेंध लगाने का प्रयास कर सकता है. दिमाग को ठंडा रखने के लिए युवा बिना किसी उत्तेजना या हड़बड़ी के धैर्य के साथ काम करते चलें. परिवार में बच्चों के व्यवहार में नकारात्मक परिवर्तन देख कर गुस्सा करने के बजाय प्यार से समझाने का प्रयास करें. मानसिक श्रम के साथ साथ शारीरिक परिश्रम भी करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा. शारीरिक परिश्रम करने से आपका वर्कआउट भी हो जाएगा जिससे आप फिट रहेंगे.
कुंभ- कुंभ राशि के जॉब कर रहे लोगों को ऑफिशियल कार्यों में बेहद परिश्रम की आवश्यकता है, बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरने से ही प्रमोशन जल्दी मिलेगा. व्यापारियों को अपने प्रयास से ग्राहकों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, आपकी मुश्किल घड़ी में ग्राहकों के साथ बनाए गए संपर्क भविष्य में काम आएंगे. युवाओं को समझदारी दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना होगा. जब तक आपकी जरूरत न हो तब तक शांत रहने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, पुरानी गलतफहमियों के चलते रिश्ते को कमजोर न पड़ने दें. सेहत की बात करें तो तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान नियमित रूप से करें.
Aaj Ka Rashifal 10 August मीन- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. आज पूरे दिन अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचरण महसूस करेंगे. कर्मचारियों के काम पर पैनी निगाह रखनी होगी, उनकी लापरवाही के चलते व्यापार को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. युवा वर्ग यदि किसी प्रकार का नशा करते हैं तो इसे जल्द से जल्द छोड़ दे. नशा करना आपके करियर और सेहत दोनों के लिए ही उचित नहीं है. घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा में किसी तरह की कोई कमी न रखें और घर के बच्चों को भी बड़ों का मान-सम्मान और सेवा करने को संस्कार दें. बाहर के बने तले, चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से पेट में जलन और दर्द की स्थिति हो सकती है. सेहत में आराम के लिए आप घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं.



