आखिरी मुकाबले मे विराट कोहली का बड़ा ऐलान,अब ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान

अब ये होंगे टीम इंडिया के नए कप्तान
भारत ने नामीबिया के खिलाफ सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप दो मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने एक बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह राहुल चाहर को अंतिम एकादश में जगह दी। T20 में आखिरी बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने टॉस के बाद अगले कप्तान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इशारे ही इशारे में रोहित के कप्तान बनने की बात कह गए। उन्होंने टॉस के बाद कहा- भारत की कप्तानी करना सम्मान की बात है और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मैं अवसर के लिए आभारी हूं। टीम को आगे ले जाने के लिए बदलाव का समय आ गया है। रोहित यहां हैं और वह काफी वक्त से चीजों को देख भी रहे हैं। भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है।
बता दें कि नामीबिया के खिलाफ यह मैच कोहली का कप्तान के तौर पर 50वां और अंतिम मैच है। टीम के मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का भी यह अंतिम मुकाबला है। उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। भारत ने चार मैचों में से दो में जीत दर्ज की है तो नामीबिया ने एक मैच में ही जीत हासिल की है। भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी।
ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया कप्तान
विराट कोहली ने जैसे ही आज नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया उन्होंने इसी के साथ इस बात की भी घोषणा कर दी की टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होने वाला है. विराट ने इस पद के लिए रोहित के नाम के संकेत दिए हैं. विराट ने कहा, ‘टीम ने जिस तरह से खेला है, उस पर मुझे बहुत गर्व है. अब मुझे लगता है कि इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए दूसरों को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है. जाहिर तौर पर रोहित यहां हैं और वह कुछ समय से चीजों को देख रहे हैं.’ विराट ने जिस तरह रोहित का नाम लिया उससे अब ये बात साफ हो गई है कि रोहित ही इस टीम के नए कप्तान होने वाले हैं.
टीम की कप्तानी सम्मान की बात
नामीबिया के खिलाफ आखिरी बार मैदान पर उतरे विराट कोहली ने कहा कि देश की टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है. कप्तान के तौर पर कोहली के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा यह रवि शास्त्री और कोचिंग दल के अन्य सदस्यों का यह आखिरी मुकाबला है. कोहली ने टॉस के बाद कहा, ‘हम गेंदबाजी करना चाहेंगे. टॉस ने यहां काफी अहम भूमिका निभाई है. हम जो चाहते हैं, वह शुरुआत से अच्छा करना है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह (टीम का नेतृत्व करना) सम्मान की बात है, मुझे मौका दिया गया और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की. लेकिन यह दूसरों के लिए जगह बनाने और आगे बढ़ने के बारे में है.’
कोहली का कप्तान के तौर पर आखिरी मैच
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का ये कप्तान के तौर पर आखिरी टी20 मैच है. इस मैच के बाद वो कप्तानी से हट जाएंगे. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच को जीतकर विराट कोहली को शानदार फेयरवेल देना चाहेंगे. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में 49 मैच खेले हैं जिनमें 29 में जीत हासिल की है और 16 में हार मिली है.


