असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी,जानें योग्यता,जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली. RPSC Recruitment 2021 : मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पर भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. आयोग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल असिस्टेंट प्रोफेसर की 337 वैकेंसी है. आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2021 के नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर तक चलेगी. मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास एमडी/एमएस/मेडिकल अंकोलॉजी जैसी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए. नोटिस के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित स्पेशिलिटी में एमडी/एमएस की डिग्री के साथ किसी मेडिकल कॉलेज में तीन साल जूनियर रेजिडेंट के पद पर काम किया होना चाहिए. . इसके लिए आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर करना है.
असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी का डिटेल
असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल वैकेंसी- 337
एनेस्थिसियोलॉजी- 21, बायोकेमिस्ट्री-21, जनरल मेडिसिन-32, जनरल सर्जरी- 41, गैस्ट्रिक मेडिसिन-3, माइक्रोबायोलॉजी-2, ऑब्सेट्रिक्स एवं गायनो-40, ऑप्थेल्मोलॉजी-5, ऑर्थोपैडिक्स- 29, ओटो रिनो लायरेनोलॉजी-9, पिडियाट्रिक्स-22, फार्मकोलॉजी-2, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलेशन-5, फिजियोलॉजी- 2, साइकेट्री- 9, पी एंड एसएम-2, रेडियो डायग्नोसिस-18, रेडियोथेरेपी- 3, स्किन एवं वीडी-3, टीबी एवं चेस्ट-11, डेंटल एवं प्रोस्थेटिक हेड एवं नेक कैंसर सर्जरी-1, इमरजेंसी मेडिसिन-14, पैलिएटिव मेडिसिन- 1, कार्डियोलॉजी-7, कार्डियोलॉजी-7, कॉर्डियो वैस्कुलर एवं थोरैसिक सर्जरी- 5, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी-3, मेडिकल अंकोलॉजी-4, नेफ्रोलॉजी-2, न्यूरोलॉजी- 1, न्यूरो सर्जरी- 9, पेडियाट्रिक सर्जरी- 5, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी-1, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी-2, सर्जिकल अंकोलॉजी- 4, यूरोलॉजी- 3, क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रेमोटोलॉजी-2 पिडियाट्रिक्स कार्डियोलॉजी-1, पिडियाट्रिक्स गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी-1, पिडियाट्रिक्स नेफ्रोलॉजी-1, पिडियाट्रिक्स न्यूरोलॉजी-1, रेनल ट्रांसप्लांटेनशन यूरोलॉजी-3
ऐसे करें आवेदन
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं.
- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- लास्ट में फीस का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
योग्यता
कमीशन (OPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक,किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित या संबद्ध विषय में मास्टर डिग्री या किसी विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री वाले उम्मदीवार इसमें आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के पास कम से कम 55% अंकों के साथ पास होने की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी को नेट परीक्षा पास होनी चाहिए. इसके अलावा पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा.


