अश्विन ने बताया महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धिमान साहा, और दिनेश कार्तिक में से कौन है बेहतरीन विकेटकीपर

भारतीय टीम को आगे बढ़ाने में विकेटकीपर का बहुत बड़ा रोल रहा है. क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में भारतीय विकेटकीपर काफी शानदार प्रदर्शन किया है. जिसमे एक नाम महेंद्र सिंह धोनी का है. धोनी ने बतौर कप्तान और विकेटकीपर काफी शानदार प्रदर्शन किया है और भारत को एक अलग ऊचाई पर पहुंचाया है. लेकिन धोनी एक मात्र ऐसे खिलाड़ी नहीं है इस क्रम में दिनेश कार्तिक, रिद्धिमान साहा, और ऋषभ पंत का भी नाम आता है. धोनी के बाद ऋषभ पंत विकेटकीपर में भारतीय टीम की सबसे ज्यादा पसंद रहे है. हालांकि टेस्ट में धोनी के बाद साहा पहली पसंद थे. हाल ही में साहा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था.
धोनी, साहा और कार्तिक में से कौन है बेस्ट विकेटकीपर
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन ऐसे गेंदबाज है जो धोनी, साहा और कार्तिक तीनो विकेटकीपर के साथ खेल चुके है. अश्विन ने बताया की वह स्टंप्स के पीछे किस विकेटकीपर को पसंद करते है. अपने यू ट्यूब चैनल में एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ कौन सबसे बेहतरीन विकेटकीपर है । उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेते हुए असाधारण बताया. उन्हें बहुत कम विकेटकीपर के तौर पर स्पिन को मिस करते हुए देखा।
फैन ने धोनी, साहा और कार्तिक में से बेस्ट विकेटकीपर चुनने के लिए कहा था। अश्विन ने जवाब देते हुए कहा, ‘धोनी, साहा और डीके(दिनेश कार्तिक)। इस ऑर्डर में आप जवाब ले सकते हैं। उन्हें स्टंप के पीछे नहीं रखना मुश्किल है।’
अश्विन ने आगे कहा,’मैंने तमिलनाडु में दिनेश के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। लेकिन अगर मुझे किसी एक को चुनना है। मुझे लगता है कि वास्तव में एमएस धोनी विकेट के पीछे शनदार हैं।