टेक्नोलोजी

अब WhatsApp पर पायें PNR की जानकारी, जानें ट्रेनों की लाइव लोकेशन… बस करना होगा ये छोटा सा काम, देखें पूरा प्रक्रिया

 

नईदिल्ली अगर आपके रेलवे का लाइव स्टेटस देखने के लिए बार बार गूगल सर्च करना पड़ता है तो आप खुश हो जाएं. क्योंकि अब आपको इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा. जी हां, रेलोफाई (Railofy) नाम के मोबाइल ऐप में अब एक नया फीचर जोड़ा है, इस ऐप की मदद से आप अपने वॉट्सऐप के जरिये पीएनआर स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं.

इस एप के जरिये आप ट्रेन में यात्रा से जुड़ी हर जानकारी ली जा सकती है. इसके अलावा ट्रेन लाइव स्टेटस समेत अन्य कई जानकारी भी आपको इस अकेले ऐस से मिल जाएगी. लेकिन रेलोफाई (Railofy) के नए फीचर का लाभ लेने के लिए किसी भी यूजर्स को अपने WhatsApp नंबर पर अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर डालना होगा

इस नंबर पर शेयर करना होगा अपना पीएनआर नंबर : जिन लोगों को को पीएनआर स्टेटस से जुड़ी जानकारी चाहिए होगी, वे पहले 98811 93322 नंबर अपना 10 डिजिट का पीएनआर नंबर शेयर करेंगे, इसके बाद उन्हें रेगुलर पीएनआर स्टेटस के बारे में जानकारी मिलती रहेगी. उन्हें अपने टिकट का स्टेटस पता चलता रहेगा कि कि उनका टिकट वेटिंग है या कन्फर्म हो गया या फिर आरएसी में कितने नंबर पर है. ट्रेन की लाइव लोकेशन सहित अगर ट्रेन लेट है तो उसकी भी जानकारी वॉट्सऐप पर ही मिल जाएगी

रेलोफाई का कहना है कि इस ऐप से यूजर्स को एक ही प्लैटफॉर्म पर रेलवे संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी. ऐप से जो भी जानकारी मिलेगी वो व्हाट्सऐप के माध्यम से होगी, जो लोगों के लिए काफी आसान है. इसके अलावा रेलोफाई के जरिये ट्रेन लोकेशन यात्रा की कीमत का भी पता लगा सकते है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button