अब Metro की टिकट लेने के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, WhatsApp से होगा सारा काम – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

अब Metro की टिकट लेने के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, WhatsApp से होगा सारा काम

Metro ticket book in whatsup:अगर आप मेट्रो में सफर करते हैं तो आपकी सबसे बड़ी टेंशन होगी टिकट लेने की. टिकट की लाइन काफी लंबी रहती है. टिकट खरीदने के लिए हमें काफी समय के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है. लेकिन बेंगलुरु मेट्रो ने इसका भी जुगाड़ निकाल लिया है. बेंगलुरु में अब सफर करने के लिए वॉट्सएप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. QR-Code के जरिए टिकट को बुक किया जा सकता है. इसके बाद आपको लंबी लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. Namma App या फिर WhatsApp के जरिए टिकट को खरीदा जा सकता है. Namma App एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए अवेलेबल है. वॉट्सएप के जरिए टिकट बुक करने वाली बेंगलुरु मेट्रो पहली मेट्रो बन गई है.

WhatsApp से कैसे करें मेट्रो टिकट बुक?

– WhatsApp के जरिए बेंगलुरु की मेट्रो टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले फोन में फोन में BMRCL वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर 8105556677 सेव करना होगा.
– टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले मैसेज भेजना होगा.
– आप किस मेट्रो स्टेशन से चढ़ना चाहते हैं और किस मेट्रो स्टेशन तक जाना चाहते हैं इसकी जानकारी देनी होगी.
– उसके बाद पेमेंट ऑप्शन आ जाएगा. जहां बताया जाएगा कि सफर के कितने रुपये लगेंगे. यूजर्स को मेट्रो टिकट के लिए UPIs और नेटबैकिंग से पेमेंट करना होगा.
– फिर QR-Code जनरेट हो जाएगा.
– यह सर्विस सिर्फ अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है.

Read more:आज का दिन इन राशि के लोगों के लिए है खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

 Metro ticket book in whatsup:जिस दिन आप टिकट बुक करेंगे. वो सिर्फ उसी दिन के लिए होगी. अगले दिन वो कैंसिल हो जाएगी. दूसरे दिन के लिए आपको फिर टिकट बुक करनी होगी.

Related Articles

Back to top button