अब ये होंगे हरियाणा के नए CM,शाम 5 बजे लेगे शपथ – RGH NEWS
देश

अब ये होंगे हरियाणा के नए CM,शाम 5 बजे लेगे शपथ

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।

नायब सिंह सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे हैं। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

इससे पहले मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई।

अब ये होंगे हरियाणा के नए CM,शाम 5 बजे लेगे शपथ

Read more: SBI Bank के ग्राहकों के लिए GOOD NEWS, अब बिना किसी डॉक्यूमेंट के मिलेगा 3 मिनट में ₹1 लाख, जाने कैसे उठाए स्कीम का लाभ

JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर चल रही है। हालांकि पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये सभी BJP के संपर्क में हैं।

लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर टूटा गठबंधन
JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि BJP का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी।

JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। दुष्यंत ने दिल्ली में अमित शाह से दोबारा मिलने का समय मांगा है। हालांकि ये मुलाकात होगी या नहीं, ये पक्का नहीं है।

Related Articles

Back to top button