टेक्नोलोजी

अब फेक अकाउंट और मैसेज से मिनटों में मिल जाएगा छुटकारा, फेसबुक मैसेंजर में आया कमाल का फीचर………..

RGHNEWS फेसबुक ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर को सेफ बनाने के लिए ऐप में मैसेज रिक्वेस्ट से जुड़े कुछ और फीचर्स ऐड किए हैं. एनगैजेट की रिपोर्ट के अनुसार नया फीचर यूजर्स को आसानी से ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट्स को डिलीट और ब्लॉक करने का ऑप्शन देगा.

इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि दुर्व्यवहार और उत्पीड़न को रिपोर्ट करने के लिए नए तरीको पर काम कर रही है. इसके अलावा रिपोर्ट किए गए मैसेज पर बढ़िया फीडबैक देने पर भी काम कर रही है.
हाल ही में कंपनी ने जोड़ा कमाल का फीचर
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में फेसबुक ने इंस्टाग्राम डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को फेसबुक मैसेंजर प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया था. इसका मतलब यह है कि जो यूजर्स मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते हैं वे बिना किसी परेशानी के और बिना नया ऐप डाउनलोड किए इंस्टग्राम के जरिए ही फेसबुक के दोस्तों से बात कर सकते हैं. ऐसे ही इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज के यूजर भी फेसबुक मैसेंजर से मैसेज कर सकते हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button