रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अग्निपथ योजना के विरोध में यूथ कांग्रेस खरसिया ने किया जोरदार प्रदर्शन ! केंद्र सरकार का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

Raigarh News खरसिया, 25 जून। केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष पर दबाव बनाने एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली “अग्निपथ योजना” के खिलाफ 25 जून 2022 शनिवार को यूथ कांग्रेस खरसिया ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी बारिश में भी खरसिया के माधव प्रिय चौक से स्टेशन चौक होते हुए युवाओं की रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए रेस्ट हाउस के सामने स्थित शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक चौक पर यूथ कांग्रेस खरसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। दो साल से आर्मी की भर्ती रोकी गई थी जिसके बाद अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने युवाओं के हित में इसे वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक यह योजना वापस नहीं होती तब तक अलग अलग तरीकों से विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान अंकित अग्रवाल (जी.आर.), राहुल महंत, खेमलाल साहू, अंकित अग्रवाल सपना, अजय पटेल, मनोज चौहान, विजय गबेल, भूपेंद्र गबेल, गोलू गबेल, गिरीश राठिया, मनोज महंत, दीदार अली, शेख ताज, राकेश पटेल, बंटी केसरी, कमलेश महंत, मोनू यादव, संजय जायसवाल, दिलीप डनसेना, विकास गबेल एवं अन्य सैकड़ों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता शामिल रहें।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button