रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अखिलभारतीय अग्रवाल महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न =आशुतोष अग्रवाल

Raigarh News रायगढ़ ।छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि अखिलभारतीय अग्रवाल महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश व जांजगीर चाम्पा ,रायगढ़ सहित अन्य जिलों का भी कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ राजधानी के वृन्दावन हाल में सम्पन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर पूरा जोर देने को कहा वही छत्तीसगढ़ प्रभारी लेखराज अग्रवाल ने प्रदेश में मैं और हम की भावना को छोड़ समाज के लिए कार्य करने पर जोर दिया वही राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश अग्रवाल ने सामाजिक एकता पर मजबूती बनाने कहा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रायपुर ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन व सम्मान किया वही मंच का सफल संचालन डॉ नीरज अग्रवाल रायपुर ने किया शपथ ग्रहण समारोह में जांजगीर चाम्पा से प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक चौधरी, रायगढ़ से प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल , प्रदेश मंत्री आशुतोष अग्रवाल व सभी जिले के पदाधिकारियो ने सामाजिक हित में कार्य हेतु शपथ लिया प्रदेश भर के सभी जिलों के अग्रवाल समाज के लोग शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button