अंडा, दूध, मीट से भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज,जानिए गजब के फायदे – RGH NEWS
स्वास्थ्य

अंडा, दूध, मीट से भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज,जानिए गजब के फायदे

अगर आप अकसर थका हुआ महसूस करते हैं या फिर आलस से घिरे रहते हैं तो सोयाबीन खाइए. इसे प्रोटीन का उत्तम स्रोत माना जाता है. खास बात ये है कि सोयाबीन शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन मांस जितना पोषण प्रदान करता है. यही वजह है कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के आहार में सोयाबीन शामिल करने की सलाह दी जाती है.

सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व 
सोयाबीन प्रोटीन, विटामिन बी 6, बी12, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम का प्रमुख स्त्रोत है. साथ ही इसमें इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो बालों को झड़ने से रोकने में सहायता पहुंचता है.

दूध-अंडा और सोयाबीन में पाया जाने वाला प्रोटीन 

  • एक अंडा (100 ग्राम) 13 g
  • दूध (100 ग्राम)  3.4 g
  • मांस- (100 ग्राम) 26 g
  • सोयाबीन (100 ग्राम) 36.5g

सोयाबीन खाने के जबरदस्त फायदे 

  1. सोयाबीन का सेवन डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है
  2. सोयाबीन में पाए जाने पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं.
  3. सोयाबीन में कई तरह के विटामिंस, मिनरल्‍स और प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रित करते हैं.
  4. सोयाबीन का नियमित सेवन वजन घटाने और दिल को दुरुस्‍त रखने में मदद करता है.
  5. प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन का सेवन मेटाबॉलिक सिस्टम को दुरूस्त रखता है.
  6. सोयाबीन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स कई तरह के कैंसर रोकने में मददगार होते हैं.
  7. सोयाबीन का सेवन मानसिक संतुलन को बेहतर बनाकर दिमाग को तेज करने का काम करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button