RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण महिला आजीविका मिशन के तहत रायगढ़ महिला संघ के बैनर तले विकास खंड स्तरीय महिला अधिवेशन में प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री उमेश पटेल पहुंचे। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अधिवेशन के दौरान अपने कार्यकलापों की जानकारी साझा की गई।साथ ही आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं इसकी रणनीति पर विचार किया गया। रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित अधिवेशन में मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। रायगढ़ महिला संघ द्वारा इस दिशा में अच्छी पहल की जा रही है जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने पर उत्साह भी देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं की जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता के लिए सतत कार्य करती रहेगी। किसानों के धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि जिन किसानों का टोकन किसी कारण कैंसिल हुआ है उनको दोबारा टोकन प्रदान किया जा रहा है।जबकि गलत तरीके से धान की बिक्री न हो इसके लिए सत्यापन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
Great content! Super high-quality! Keep it up! 🙂