( RGH NEWS ) रायगढ़, 21 दिसम्बर2019/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 में जिले 70.73 प्रतिशत कुल मतदान हुआ। नगर पालिक निगम रायगढ़ में 66.78 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद खरसिया में-73.11 प्रतिशत, नगर पंचायत बरमकेला में-87.92 प्रतिशत, पुसौर में 85.48 प्रतिशत, सरिया में 85.95 प्रतिशत, किरोड़ीमलनगर में 73.60 प्रतिशत, घरघोड़ा में 80.05 प्रतिशत, लैलूंगा में 84.82 प्रतिशत तथा धरमजयगढ़ में 79.64 प्रतिशत मतदान रहा। नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल 139069 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनमें नगर पालिक निगम रायगढ़ में पुरूष मतदाता 45495, महिला मतदाता 44278 एवं तृतीय लिंग 5, नगर पालिका परिषद खरसिया में पुरूष 5466, महिला 5826, नगर पंचायत में बरमकेला में पुरूष 1995, महिला 2087, पुसौर में पुरूष 1743, महिला 1725, सरिया में पुरूष 2382, महिला 2452, किरोड़ीमल नगर में पुरूष 3515, महिला 2912, तृतीय लिंग 01, घरघोड़ा में पुरूष 2770, महिला 2792, लैलूंगा में पुरूष 2472, महिला 2561, धरमजयगढ़ में पुरूष 4215, महिला 4397 है। कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 70053 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 69010 एवं तृतीय लिंग 6 है।