Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️धान विक्रय के लिए ले जाते 24 क्विंटल धान जप्त✍️*

 
 
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़।आज सेवा सहकारी समिति के माध्यम से धान खरीदी का आखिरी दिवस है।किसी तरह की कोचियों की धान मंडी में नहीं पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन मुश्तैद है,इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षक व प्रभारी मंडी सचिव ने तिलगा से बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में धान खपाने ले जा रहे कोचिया किसान को 24 क्विंटल धान व पिकअप वाहन के साथ पकड़ कर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही कर पुलिस की सुपुर्दगी करने जा रही है
धान खरीदी केंद्र में सेवा सहकारी समिति के माध्यम से धान खरीदी के अंतिम दिन जहां बारदाने की कमी के कारण किसान आक्रोशित हैं वही किसान अपने रिश्तेदारों के अवैध धान खपाने के लिए भी सक्रिय हैं। ग्राम सम्बलपुरी के किसान सुराग सिंह राठिया ने तिलगा गांव के अपने ससुराल के 24 क्विंटल धान को अपने खाते के टोकन से बेचने के लिए बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र किराए के पिकअप वाहन में ला रहा था । खाद्य निरीक्षक व प्रभारी मंडी सचिव को जानकारी मिलने पर सम्बलपुरी तिलगा दुर्गा चौक के पास पकड़ लिया। पूछताछ करने पर सुराग सिंह ने बताया कि तिलगा के उसके ससुराल वालों का धान है जिसे मैं बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में बेचने ले जा रहा था। किसान को धान खरीदी केंद्र बंगुरसिया से 200 क्विंटल धान बेचने के लिए विधिवत टोकन भी जारी किया गया है। सुराग सिंह राठिया ने 100 क्विंटल धान समिति में जमा कर दिया है और अभी अपने ससुराल के धान को लेकर समिति जा रहा था जिस पर खाद्य निरीक्षक और प्रभारी मंडी सचिव के द्वारा इसे पकड़कर जब्ती की कार्यवाही करने की बात सामने आ रही है ।सूत्रों की माने तो 100 क्विंटल धान समिति में जमा हुए पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है
इससे जाहिर होता है बगैर भौतिक सत्यापन के टोकन दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button