देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- हिरासत में लिए गए दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी क्या है पूरा मामला पर है RGHNEWS के साथ✍️*

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बॉर्डर सील करने के फैसले का दिल्ली बीजेपी ने विरोध किया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी  राजघाट पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पंहुचे. इस जगह पर पहले से कुछ लोगों के खड़े होने के लिए सर्कल बनाये गये थे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा सके, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस तरह के प्रदर्शन की इजाज़त नहीं है इसलिए मनोज तिवारी के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें और दूसरे कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया.

मनोज तिवारी बोले, सिर्फ़ बातों पर रह गई है दिल्ली की सारी व्यवस्था


मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार कोरोना से जंग लड़ने में फेल रही है, इसलिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं. तिवारी ने कहा कि, ‘हम अपना प्रोटेस्ट सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर रहे हैं, फिर भी पुलिस का हम सम्मान कर रहे हैं’. दिल्ली में बार्डर सील होने पर मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सारी व्यवस्था सिर्फ़ बातों पर रह गई है ज़मीन पर कुछ नहीं है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button