रायगढ़, विधायक श्रीमती उत्तरी गनपद जांगड़े, कलेक्टर श्री यशवंत कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री मनोज पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज वन परिक्षेत्र सारंगढ़ में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी ने सागौन, ऑवला, शीशम, खैर, करंज, ऑवला जैसे पौधरोपण किया। 25 हेक्टेयर में लगभग 12600 पौधे लगाये जा रहे है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए देखरेख की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।