देश

वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता, 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार

खास बातें

  • एएन-32 का पूरा नाम एंटोनोव-32 है। 
  • इस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में दो इंजन लगे होते हैं। 
  • यह विमान 55°C से भी अधिक के तापमान में ‘टेक ऑफ’ कर सकता है और 14, 800 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। 
  • इस विमान में पायलट, को-पायलट, गनर, नेविगेटर और इंजीनियर सहित 5 क्रू-मेंबर होते हैं। 
  • इसमें अधिकतम 50 लोग सवार हो सकते हैं।

वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। बता दें कि सुखोई 30 और सी 130 विमान इसे खोजने में जुटे हैं। विमान एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एयर फील्ड के ऊपर से लापता हो गया। बताया गया है कि ग्राउंड सोर्स से उसका आखिरी संपर्क दोपहर करीब 1 बजे हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button