स्वास्थ्य

मूंग दाल का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये जरदस्त फायदे…

Moong Dal का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल के पानी का सेवन आपने किया है। मूंग दाल के पानी का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंग दाल के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूंग दाल में प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन और फोलेट आदि पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभकारी साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं मूंग दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

 

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में कमजोरी महसूस होने पर मूंग दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

 

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मूंग दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज अगर मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मूंग दाल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

 

Read more इस तस्वीर में अभिषेक और नोरा कजरा रे गाने पर डांस करते नजर आ रहा है

 

 

पाचन तंत्र होता है मजबूत

Moong Dal पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मूंग दाल के पानी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि मूंग दाल का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, अपच जैसी ससम्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

 

Related Articles

Back to top button