• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
Rgh News
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us
No Result
View All Result
Rgh News
No Result
View All Result

Blog प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित होगा-कलेक्टर , कलेक्टर ने ली प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने के लिए बैठक

प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित होगा-कलेक्टर , कलेक्टर ने ली प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने के लिए बैठक

admin by admin
July 24, 2019
in रायगढ़


रायगढ़। (RGH NEWS ) कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने के लिए चैम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं पर्यावरण अधिकारी की बैठक ली।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग को प्रतिबंधित किया गया है एवं इसका क्रियान्वयन कड़ाई से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले यह बहुत जरूरी था कि सभी इसके संबंध में जागरूक हो जाए। उन्होंने कहा कि मोटे प्लास्टिक प्रतिबंधित नहीं है लेकिन 50 माइक्रोन्स से कम के प्लास्टिक प्रतिबंधित है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। पशु, पक्षी, जलीय जन्तु, समुद्र को भी यह क्षति पहुंचा रहा है। यह नष्ट नहीं होता है। हम प्लास्टिक पर रेाक लगाकर अगली पीढ़ी को सौगात नहीं देगें तो हमारी पृथ्वी रहने लायक नहीं रह जाएगी। प्लास्टिक के कारण शहर में नाले चोक हो जाते है। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयवन में रायगढ़ जिला आगे रहना चाहिए। आगामी 1 अगस्त से प्लास्टिक पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाएगा।
[carousel_slide id=’608′]
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि रायगढ़ जिले को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए फिर से राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रहे है। नये प्लास्टिक कैरी बैग जो इको फे्रंडली हो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का श्लोगन लिखवायें और प्रचार-प्रसार करें तो और भी अच्छा होगा। इस जागरूकता में आपके सहयोग से श्लोगन में लिखे गए संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिंगभेद पर प्रतिबंध लगाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जरूरत है। बेटियों के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में बेटियों के लिए पुस्तकालय का निर्माण करने के लिए नागरिकों द्वारा किताब भी दिए जा रहे है। जिले में दो पार्क बेटियों के लिए बनाये जायेंगे, जिसके लिए स्थल ढूंढा जा रहा है। सोनोग्राफी सेन्टर में एक्टिव टे्रकर डिवाइस लगा हुआ है और बालिका लिंगानुपात में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में बेटियां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, यह बहुत अच्छी बात है। यहां शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है। पढ़ाई के क्षेत्र में बालिकाओं में जागरूकता बढऩा आश्चर्यजनक है। सीबीएसई 10, 12 वीं, नीट, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाएं आगे आ रही है। यह संदेश स्पष्ट है कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। इसके लिए अभिभावक भी बधाई के पात्र है जो बेटियों के लिए मेहनत कर रहे है। रायगढ़ जिले के नागरिक बधाई के पात्र है।
उल्लेखनीय है कि भारत शासन राजपत्र एवं छत्तीसगढ़ राजपत्र में इसका उल्लेख किया गया है कि प्लास्टिक कैरी बैग पर्यावरण एवं मानव के साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। नालियों को निरूद्ध करते है इसके परिणाम स्वरूप गंभीर पर्यावरणीय समस्याएं होती है। राज्य शासन ने संपूर्ण क्षेत्र को प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त क्षेत्र घोषित करने का निश्चय किया है। प्रदेश में कोई भी उद्योग प्लास्टिक कैरी बैग, अल्प जीवन पीवीसी एवं क्लोरीन युक्त प्लास्टिक अर्थात विज्ञापन एवं प्रचार सामग्री (पीवीसीके के बैनर, फ्लैक्स, होर्डिंगस, फोमबोर्ड आदि) तथा खानपान के लिए प्रयुक्त प्लास्टिक की वस्तुएं (कप, ग्लास, प्लेट, बाउल एवं चम्मच) का तत्काल प्रभाव से विनिर्माण नहीं करेगा। यह कि कोई भी व्यक्ति जिसमें विज्ञापनकर्ता, दुकानदार, विक्रेता, थोक विक्रेता या फुटकर विक्रेता, व्यापारी, फेरी लगाने वाला आदि सम्मिलित है, प्लास्टिक कैरी बैग, अल्प जीवन पीवीसी एवं क्लोरीनयुक्त प्लास्टिक अर्थात विज्ञापन एवं प्रचार सामग्री (पीवीसी के बैनर, फ्लेक्स, होर्डिग्स, फोम बोर्ड आदि) तथा खानपान के लिए प्रयुक्त प्लास्टिक की वस्तुएं (कप, ग्लास, प्लेट, बाउल एवं चम्मच) का तत्काल प्रभाव से विनिर्माण भंडारण, आयात, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं करेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टी.के.जाटवर, पर्यावरण अधिकारी श्री आर.के.शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर श्रीमती बीना पुरसेठ सहित चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य, लायंस क्लब, अग्रसेन सेवा संघ, मारवाड़ी युवा मंच एवं अन्य स्वयं सेवी संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
 

Ad 7
Ad 10
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

Previous Post

चोर की लंका पुलिस का बजा डंका जुटमिल थाना की सफलता

Next Post

सामु. स्वा. केन्द्र तमनार में दिव्यांग शिविर आयोजित

Next Post

सामु. स्वा. केन्द्र तमनार में दिव्यांग शिविर आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad 3
Ad 2
Ad 4

Recent News

Raigarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी, तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी, जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-विधायक श्री प्रकाश नायक

Raigarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी, तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी, जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-विधायक श्री प्रकाश नायक

Raigarh News: सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

Raigarh News: सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

Raigarh News: एनटीपीसी लारा में विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Raigarh News: एनटीपीसी लारा में विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

पैसों का लालच देकर युवकों को बनाया बंधक, फिर करवाया ऐसा काम

पैसों का लालच देकर युवकों को बनाया बंधक, फिर करवाया ऐसा काम

Recent Posts

  • Raigarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी, तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी, जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-विधायक श्री प्रकाश नायक
  • Raigarh News: सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव
  • Raigarh News: एनटीपीसी लारा में विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
  • पैसों का लालच देकर युवकों को बनाया बंधक, फिर करवाया ऐसा काम
  • 7th Pay Commission: भूपेश सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात
Rgh News

We bring you the best CHHATTISGARH News, India News, business & entertainment News.

Follow Us

Browse by Category

  • 02.
  • Finance news
  • LOAN
  • अन्य खबर
  • कोरबा
  • कोरोना न्यूज
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Contact us:

Prashant Tiwari

rghnews24@gmail.com

(Cell)- +91-9827816009

 Office Address :-
Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 RGHNews

No Result
View All Result
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us

© 2021 RGHNews