छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा 'हरेली तिहारÓ 1 अगस्त को , हरेली तिहार के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित
रायगढ़। (RGH NEWS )हरेली तिहार के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित
हरेली तिहार आयोजन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित
छत्तीसगढ़ की परम्परा, गौरव को ध्यान में रखते हुए आगामी 1 अगस्त को ‘हरेली तिहारÓ धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरेली तिहार के अवसर पर शासन द्वारा 1 अगस्त को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय, जनपद मुख्यालय, जिला मुख्यालय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक तथा खेलकूद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ी ग्रामीण खेलकूद गेड़ी दौड़, खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, बिल्लस आदि खेलो को शामिल किया गया है तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाएगा एवं पौधारोपण भी किया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में नवनिर्मित गौठानों का लोकार्पण भी होगा।
जिला स्तरीय गठित समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसी तरह वनमंडलाधिकारी, उप संचालक कृषि, नोडल अधिकारी पुरातत्व, उप संचालक उद्यान, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उप संचालक जनसंपर्क, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत एनआरएलएम को सदस्य बनाया गया है।
[carousel_slide id=’608’]
खण्ड स्तरीय समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी वन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, खण्ड समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र्र, खण्ड समन्वयक विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक को सदस्य बनाया गया है।
ग्राम पंचायत स्तरीय समिति में सरपंच ग्राम पंचायत को अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसी तरह पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, प्राचार्य एवं प्रधान पाठक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया है।
हरेली तिहार आयोजन हेतु अनुविभाग स्तर पर नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व होंगे एवं सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहेंगे। उक्त नोडल अधिकारी संपूर्ण आयोजन के लिए जिम्मेदार रहेंगे। हरेली तिहार आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जो नोडल अधिकारी के समन्वय से आयोजन को सफल बनायेंगे।