रायगढ़

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार,कोसमनारा में गौठान का किया लोकार्पण

 

रायगढ़। (RGH NEWS ) कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, संसदीय कार्य, जल संसाधन, पशुपालन एवं आयाकट विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज ग्राम कोसमनारा में आयोजित हरेली तिहार महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौठान का लोकार्पण भी किया। पारंपरिक करमा नृत्य करते हुए कृषि मंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। उनकी अगवानी गेड़ी के युवकों द्वारा किया गया। उमंग एवं उत्साह के साथ ग्रामवासियों ने हरेली का पर्व मनाया। पर्व में ग्रामीण संस्कृति की अनोखी छटा दिखाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सभी को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन के द्वारा पुराने तिहार, कला, संस्कृति, कलेवर सभी को पुर्नजागृत किया गया। हरेली तिहार के अवसर पर गौधन एवं कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है। फुगड़ी, गीत-संगीत एवं स्थानीय व्यंजनों के साथ गांव की परंपरा के अनुरूप पर्व मनाया जाता है, परंतु इस बार शासन हरेली त्यौहार मना रही है। उन्होंने कहा कि फुगड़ी जैसे गांव के खेल धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे है, यह एक किस्म का बड़े योग है। गेड़ी दौड़ में संतुलन बनाकर चलना होता है। उन्होंने कहा कि शासन के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना से ग्रामों में गौठान की व्यवस्था की गई है। जहां गायों के लिए पानी की व्यवस्था एवं चारागाह की व्यवस्था की जा रही है। शासन की मंशा है कि गांव का विकास करना है और इसके लिए गांव के रास्ते चलना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी की कमी को देखते हुए नालों का संधारण किया जा रहा है एवं नरवा की संस्कृति को पुर्नजागृत किया जा रहा है। गौठान में वर्मी कमपोस्ट से खाद बनेगा, वहीं किसानों के लिए ट्यूबवेल एवं बीज की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से 81 लाख मी.टन धान की खरीदी की गई है तथा 20 हजार करोड़ रुपए किसानों को प्रदान किया गया है। 6 हजार 100 करोड़ रुपए ऋण माफी की गई है। वहीं बिजली का बिल हाफ कर दिया गया है। राशन कार्ड से 35 किलो चावल मिलेगा और बुजुर्गो को पेंशन देने की योजना भी बनेगी। सभी को शासन के कार्यों में मदद करना है एवं आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 1 लाख करोड़ के बजट में 42 करोड़ रुपए किसान के खाते में देने का कार्य शासन ने किया है। उन्होंने कलेक्टर को गौठान जाने का मार्ग एवं मुक्तिधाम जाने के मार्ग की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर भी पौधरोपण भी किया।
विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि गांव की संस्कृति को शासन की ओर से आगे बढ़ाया जा रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी की योजना से हमारी प्राचीन संस्कृति को संरक्षण मिला है। नरवा योजना से जल संरक्षण, गरूवा योजना से गौमाता को संरक्षण मिला है। इससे जैविक खाद को बढ़ावा मिलेगा। बाड़ी भी किसानों के लिए लाभप्रद रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से किसान का कर्ज माफ किया गया। वहीं 2500 रुपए समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भगत ने कहा कि कृषि संस्कृति के अनुसार सावन अमावस्या को हरेली त्यौहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कृषि का स्थान महतारी के समान होता है। यह त्यौहार जन-जन की जिंदगी से जुड़ा हुआ है और हरियाली का संदेश लेकर आता है। जिससे संस्कृति को संरक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए संस्कृति की पहचान बनाए।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने हरेली त्यौहार के लिए सभी ग्रामवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में 9 मॉडल गौठान है। 114 गौठान बनाए गए है और वहां चारागाह को भी बढ़ाया गया है। गौठान में बोरवेल्स एवं स्प्रीकलर की व्यवस्था भी की गई है। मचान में चारे की व्यवस्था, गाय के लिए पीने की पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 11 लाख पौध रोपण किए गए है एवं उनके संरक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर आयोजित परंपरागत खेल गेड़ी में खिलेश को प्रथम, दिनेश को द्वितीय एवं यश को तृतीय स्थान मिला। वहीं कबड्डी में पो.मै.रायगढ़ महिला वर्ग प्रथम, वहीं उपविजेता डिग्री कालेज रही। पुरूष वर्ग में कबड्डी में विजेता डिग्री कालेज एवं उपविजेता हॉस्टल नं.05 रहा। व्यंजन प्रतियोगिता में कलमी को प्रथम स्थान, कोसमनारा को द्वितीय एवं तारापुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। कृषि, मछली पालन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, पशुपालन के स्टॉल लगाए गए थे। बिहान के स्टॉल में गुड-चीला एवं अन्य पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर हितग्राहियों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर खरसिया विधायक प्रतिनिधि श्री निराकार पटेल, श्री नगेन्द्र नेगी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
x