अन्य खबर

आरोपी के पास से करीब 1 लाख 80 हजार रुपए के वाहन बरामद,चोरी की 04 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक श्री खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारंगढ़ के कुशलनगर में रहने वाला *विजय शंकर उर्फ विक्की साहनी पिता सुंदरलाल उम्र 29 साल* अपने घर पर चोरी की बाईक छिपाकर रखा है । सूचना पर निरीक्षक खान के हमराह प्रधान आरक्षक जयराम सिदार, आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर, गणेश पैंकरा संदेही के घर जाकर दबिश दिये । आरोपी के घर से 04 बाईक 1- CG-06-GF-0137, 2- CG13-J-1199, 3- CG06-G-1995, 4-CG13 G-3826 *जुमला कीमती करीब 1,80,000 रूपये* का मिला है । आरोपी कई दिनों से उक्त बाईक चोरी कर अपने घर पर छिपाकर रखा था । आरोपी के विरूद्ध थाना सारंगढ़ में इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

 
 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button