Zomato Platform Fee Hike: Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, अब हर ऑर्डर पर इतना ज्यादा देने होंगे पैसे

Zomato Platform Fee Hike फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपने ऐप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यूज़र्स से वसूले जाने वाले प्लेटफॉर्म शुल्क में ₹2.40 प्रति ऑर्डर की बढ़ोतरी कर दी है। अब प्री-जीएसटी आधार पर जोमैटो का प्लेटफॉर्म शुल्क ₹12.50 से बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने आखिरी बार सितंबर 2025 में इस शुल्क में बढ़ोतरी की थी। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, वहीं, जोमैटो की प्रतिद्वंदी कंपनी स्विगी भी टैक्स सहित ₹14.99 प्रति ऑर्डर का प्लेटफॉर्म शुल्क वसूल रही है, जो पहले ₹12.50 था। आमतौर पर देखा गया है कि ये दोनों कंपनियां इस तरह के शुल्क में बदलाव के मामले में एक-दूसरे को फॉलो करती हैं।
क्यों बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस?
जोमैटो के अनुसार, प्लेटफॉर्म फीस में ये बढ़ोतरी कंपनी के खर्चों को बैलेंस करने और सर्विस की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए की गई है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी लागत बढ़ी है. इसके अलावा, कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी रेस्टोरेंट इंडस्ट्री और डिलीवरी पार्टनर्स के मार्जिन पर दबाव बनाया है.
कैसा रहा प्लेटफॉर्म फीस का सफर
जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत अगस्त 2023 में केवल 2 रुपये प्रति ऑर्डर से की थी. तब से अब तक इसमें कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है:
अगस्त 2023: ₹2 (शुरुआत)जनवरी 2024: ₹4अक्टूबर 2024: ₹10सितंबर 2025: ₹12.50मार्च 2026: ₹14.90 (अभी के रेट)
रैपिडो ने Ownly लॉन्च की
Zomato Platform Fee Hikeखबर के मुताबिक, यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप रैपिडो ने बेंगलुरु में अपनी फूड डिलीवरी सेवा Ownly लॉन्च की है। रैपिडो का कहना है कि वह ग्राहकों या रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी चार्ज के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगा।



