Zomato: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब हर ऑर्डर पर इतना देना पड़ेगा चार्ज – RGH NEWS
बिजनेस

Zomato: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब हर ऑर्डर पर इतना देना पड़ेगा चार्ज

Zomato ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी सेवाओं के लिए प्लेटफॉर्म फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। जोमैटो अब प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर 12 रुपये वसूलेगी, जो पहले 10 रुपये था। कंपनी ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले अपने प्रत्येक ऑर्डर को ज्यादा लाभदायक बनाने और कंपनी के मुनाफे को बढ़ाने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म फीस में ये बढ़ोतकी है

 

2 रुपये से बढ़ते-बढ़ते 12 रुपये हुई जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस

बताते चलें कि जोमैटो द्वारा वसूला जाने वाली प्लेटफॉर्म फीस एक तरह का सर्विस चार्ज है, जो कंपनी के प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए वसूला जाता है। जोमैटो ने अपने यूजर्स से खाना ऑर्डर करने के लिए अप्रैल 2023 से प्लेटफॉर्म फीस की वसूली शुरू की थी। उस समय, जोमैटो प्रत्येक ऑर्डर पर अपने यूजर्स से प्लेटफॉर्म फीस के रूप में सिर्फ 2 रुपये लेता था। लेकिन, कंपनी पिछले दो-ढाई सालों में अपनी प्लेटफॉर्म फीस में कई गुना बढ़ोतरी कर चुकी है, जिससे ये 2 रुपये से बढ़ते-बढ़ते अब 12 रुपये हो गई है।

 

Read more Chhatisgarh News: गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान दर्दनाक हादसा – मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

 

रोजाना 23-25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है जोमैटो

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो देशभर में रोजाना करीब 23 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। यानी, 12 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस से अब कंपनी रोजाना करीब 3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट करेगी, जो 10 रुपये के हिसाब से पहले करीब 2.5 करोड़ रुपये होता था। इससे कंपनी को हर तिमाही में करीब 45 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा रेवेन्यू प्राप्त होगा।

 

प्लेटफॉर्म फीस के अलावा डिलीवरी चार्ज भी वसूलती है फूड डिलीवरी कंपनी

Zomatoजोमैटो अपने ग्राहकों से प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के अलावा डिलीवरी चार्ज भी वसूलता है। ग्राहकों को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए प्लेटफॉर्म फीस, डिलीवरी चार्ज के अलावा रेस्टॉरेंट फीस और जीएसटी का भी भुगतान करना होता है। बताते चलें कि जोमैटो के अलावा, दूसरी दिग्गज ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी भी अपने ग्राहकों से प्रत्येक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस और डिलीवरी चार्ज वसूल करती है।

Related Articles

Back to top button