Youtube Shorts Disable News: YouTube में आया शानदार फीचर, अब एक क्लिक में हटेंगे सारे Shorts, इस आसान स्टेप से ऑन करें सेटिंग
Youtube Shorts Disable News
यदि यूट्यूब पर आप भी कई घंटो तक वीडियो देखना पसंद करते है लेकिन यूट्यूब खोलते ही बार-बार आने वाले शॉर्ट्स से परेशान हो चुके हैं तो अब आपके लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है. क्योंकि यूट्यूब ने एक ऐसा नया फीचर पेश किया है, जिससे आप एक क्लिक में शॉर्ट्स को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. यानी अब आपकी फीड में वही कंटेंट दिखेगा, जो आप सच में देखना चाहते हैं. नीचे देखे क्या है प्रोसेस।
Read More: Rashifal: आज इन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल!
शॉर्ट्स से मिलेगा पूरी तरह छूटकारा
यूट्यूब ने अपने टाइम मैनेजमेंट फीचर को अपडेट करते हुए शॉर्ट्स के लिए नई लिमिट पेश की है. पहले यूजर्स शॉर्ट्स देखने के लिए कम से कम 15 मिनट की लिमिट सेट कर सकते थे, लेकिन अब इसे बदलकर जीरो कर दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि यदि आप चाहें, तो शॉर्ट्स आपकी फीड से पूरी तरह विलुप्त कर सकते हैं.
Youtube Shorts Disable News
समय बचाने में होगा फायदा
शॉर्ट्स को जीरो पर सेट करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपका समय बचेगा . क्योंकि अक्सर लोग बिना सोचे-समझे शॉर्ट्स स्क्रॉल करते रहते हैं और घंटों समय बर्बाद हो जाते हैं. इस फीचर की सहायता से आप इस आदत पर नियंत्रण पा सकते हैं और अपनी पसंद का कंटेंट ही देख पाएंगे.

धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा अपडेट
कंपनी इस नए अपडेट को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है. जैसे ही यह फीचर आपके ऐप में आएगा और आप इसे एक्टिव करेंगे, तो शॉर्ट्स टैब में भी कोई वीडियो नजर नहीं आएगी.
समय बचाने में होगा फायदा
शॉर्ट्स को जीरो पर सेट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका समय बच सकेगा. अक्सर लोग बिना सोचे-समझे शॉर्ट्स स्क्रॉल करते रहते हैं और घंटों बर्बाद हो जाते हैं. इस फीचर की मदद से आप इस आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं और अपनी पसंद का कंटेंट ही देख पाएंगे.
धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा अपडेट
कंपनी इस नए अपडेट को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है. जैसे ही यह फीचर आपके ऐप में आएगा और आप इसे एक्टिव करेंगे, तो शॉर्ट्स टैब में भी कोई वीडियो नजर नहीं आएगी.
स्टेप -बाय – स्टेप सेटिंग ऑन करने का प्रोसेस
- इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलें.
- इसके बाद नीचे या ऊपर दिए गए प्रोफाइल (यू) टैब पर जाएं.
- वहां से सेटिंग्स में जाएं और फिर टाइम मैनेजमेंट का ऑप्शन चुनें.
- इसके बादशॉर्ट्स फीड लिमिट पर टैप करें और उसे जीरो पर सेट कर दें.
- बस, इसके बाद आपकी फीड से शॉर्ट्स पूरी तरह हट जाएंगे.
Read More: Delhi Election News: दिल्ली में शुरू हुई मेयर चुनाव की दौड़ ,जाने किस तारीख तक होंगे नामांकन और चुनाव
Youtube Shorts Disable News
कब शुरू हुआ था यह फीचर.?=
यूट्यूब ने इस फीचर की शुरुआत अक्टूबर 2025 में की थी. उस समय इसका उद्देश्य यूजर्स को शॉर्ट्स देखने का समय नियंत्रित करने का विकल्प देना था. विशेषकर पैरेंट्स के लिए यह फीचर काफी मददगार माना गया, ताकि वे अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रख सकें. अब इसे और बेहतर बनाते हुए जीरो मिनट का विकल्प भी जोड़ दिया गया है.



