Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
टेक्नोलोजी

YouTube Rules Change: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा झटका; YouTube Trending पेज होगा बंद, क्या क्रिएटर्स की कमाई पर पड़ेगा असर?

YouTube Rules Change कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर है। करीब 10 साल बाद यूट्यूब अपना ट्रेंडिंग पेज इस महीने बंद करने जा रहा है। यूट्यूब ट्रेंडिंग पेज के अलावा, ट्रेंडिंग नाउ सेक्शन भी बंद कर रहा है। अब अगर यूट्यूब ट्रेंडिंग पेज हटाने जा रहा है, तो क्या नया जोड़ने की योजना बना रहा है? आपको बता दें कि वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब जल्द ही ट्रेंडिंग पेज बंद कर अपने व्यूअर्स के लिए ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, वीकली टॉप, पॉडकास्ट शो और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर इंट्रोड्यूस करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, YouTube निकट भविष्य में और भी सेक्शन पेश करेगा।

 

ट्रेंंडिंग पेज बंद होने से कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई पर क्या होगा असर? 

YouTube का ट्रेंडिंग पेज वीडियो क्रिएटर्स के लिए एक अहम टूल था। वे इस टूल से पता करते थे कि इस समय कौन-से वीडियो और टॉपिक्स वायरल हो रहे हैं। इससे क्रिएटर्स ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट बनाकर ज्यादा व्यूज और रेवेन्यू हासिल कर पाते थे। खासकर नए यूट्यूबर्स के लिए यह फीचर पहचान बनाने में मददगार साबित होता था। अब ट्रेडिंग पेज बंद होने से क्रिएटर्स के लिए वायरल टॉपिक पता करना थोड़ा मुश्किल होगा। उनको यूट्यूब के बदले ट्रेंड पता करने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर होना है। इसमें समय भी लगेगा और सही टॉपिक का चयन भी मुश्किल होगा। जानकारों का कहना है कि इस बदलाव से कंटेंट क्रिएटर्स की व्यूअरशिप और कमाई दोनों पर असर पड़ सकता है।

 

Read more Latest Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

 

 

ट्रेंडिंग पेज हटाने का फैसला क्यों? 

YouTube Rules Changeटेक एक्सपर्ट का कहना है कि YouTube का Trending पेज हटाना एक सहज कदम लगता है। ऐसा लगता है कि YouTube ने यह समझ लिया है कि ट्रेंडिंग कंटेंट खोजने के लिए अलग से कोई विशेष पेज या टैब जरूरी नहीं है। यूजर्स सीधे सर्च टैब में जाकर देख सकते हैं कि लोग क्या देख रहे हैं और उसी के अनुसार खुद भी उस ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।इसके अलावा, YouTube Shorts ने हाल के वर्षों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इसकी डिमांड कई प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ी है और YouTube अब इस फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, साथ ही इसमें नए और विविध फीचर्स भी जोड़ रहा है। YouTube ने यह भी नोट किया है कि Trending सेक्शन पर विजिट्स में गिरावट आई है, जिससे इस टैब को हटाने का फैसला लेना और आसान हो गया।

Related Articles

Back to top button