YouTube Premium Lite: YouTube Premium में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड का सपोर्ट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

YouTube Premium Lite: YouTube Premium में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड का सपोर्ट

YouTube Premium Lite: यूट्यूब ने अपने प्रीमियम लाइट प्लान में नए फीचर जोड़े हैं। अब सब्सक्राइबर बैकग्राउंड में वीडियो चला सकते हैं और ऑफलाइन देखने के लिए कंटेंट डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस बदलाव से सस्ता प्लान आम आदमी के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो गया है।

 

YouTube प्रीमियम लाइट में क्या नया आ रहा है?

YouTube प्रीमियम लाइट को बेसिक प्रीमियम प्लान के सस्ते ऑप्शन के रूप में पेश किया गया था। इसमें ज्यादातर सामान्य वीडियो में विज्ञापन नहीं दिखाए जाते थे। लेकिन शुरुआत में इसमें बैकग्राउंड प्ले या ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा नहीं थी। लेटेस्ट अपडेट के साथ, प्रीमियम लाइट यूजर्स अब दूसरी एप्लिकेशन का यूज करते समय भी वीडियो सुन सकते हैं। वे वीडियो को सेव भी कर सकते हैं ताकि बाद में बिना इंटरनेट के देख सकें। ये फीचर उन रीजन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं जहां प्रीमियम लाइट अवेलेबल है।

 

Read more Bank Holiday List March 2026: मार्च में होली और ईद… कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

 

इस प्लान में अभी भी कुछ सीमाएं हैं

अपडेट के बावजूद कुछ सीमाएं अभी भी मौजूद हैं। YouTube Shorts और म्यजिक कंटेंट पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। कुछ खास तरह के वीडियो, जैसे म्यूजिक ट्रैक, बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड सुविधा भी अवेलेबल नहीं है। म्यूजिक जैसी सभी कंटेट पर पूरी तरह से एड-फ्री एक्सपीरिएंस चाहने वाले यूजर्स के लिए YouTube Premium का पूरा प्लान अभी भी जरूरी है। YouTube Music का ऐड-फ्री प्लान भी मुख्य प्लान का हिस्सा है।

 

 

 

YouTube Premium बनाम YouTube Premium Lite में से किसे चुनें?

YouTube Premium मंथली रूप से महंगा है, लेकिन यह कंप्लीट बेनेफिट वाला सब्सक्रिप्शन है। यह सभी वीडियो ऐड को हटा देता है। यह बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड सुविधा को केपेबल बनाता है और इसमें YouTube Music Premium भी शामिल है।

 

Premium Lite कम कीमत वाला वर्जन है। इसका मुख्य लक्ष्य सामान्य वीडियो से विज्ञापन हटाना है। नए अपडेट के साथ इसमें दो ऐसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं जिनकी कई यूजर्स ने मांग की थी। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जिन्हें म्यूजिक स्ट्रीमिंग के फायदों का यूज करने की जरूरत नहीं है।

 

यूजर्स को क्या मिलेगा और यह क्यों महत्वपूर्ण है

YouTube ने कहा है कि कई यूजर्स प्रीमियम लाइट में इन सुविधाओं को शामिल करवाना चाहते थे। पॉडकास्ट, इंटरव्यू और लंबे वीडियो के मामले में बैकग्राउंड प्ले सुविधा बहुत यूजफुल है। ऑफलाइन डाउनलोडिंग से ग्राहकों को मोबाइल डेटा बचाने और सफर के दौरान देखने की सुविधा भी मिलती है।

 

कंपनी अभी भी अपने सब्सक्रिप्शन पैकेजों पर एक्सपेरिमेंट कर रही है। प्रीमियम लाइट कम कीमत पर अधिक यूजफुल हो गया है। इससे कुछ ऐसे यूजर्स भी जुड़ सकते हैं जो पहले इस सर्विस के लिए पेमेंट करने को लेकर निश्चित नहीं थे। इन बदलावों के साथ यूट्यूब ने दर्शकों को थोड़ी ज्यादा सुविधा दी हैं। अब यूजर्स अपनी जरूरतों और बजट के मुताबिक प्लान चुन सकते हैं

Related Articles

Back to top button