बिजनेस

Youtube Crackdown: Google ने 11 हजार YouTube चैनल्स को किया बेन, कहीं इनमें आपका चैनल भी तो नहीं?

Youtube Crackdown Google ने 2025 की दूसरी तिमाही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए करीब 11,000 यूट्यूब चैनल और अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। गूगल की आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, ये चैनल्स राज्य प्रायोजित प्रचार (state-sponsored propaganda) का हिस्सा था, जिनका संबंध चीन और रूस जैसे देशों से जोड़ा गया है। यह कार्रवाई ग्लोबल स्तर पर फैल रही डिजिटल भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ गूगल की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा है।

 

चीन समर्थित प्रचार पर गूगल की सख्ती

Google की Threat Analysis Group (TAG) द्वारा की गई जांच में पाया गया कि अधिकतर चैनल्स चीनी और अंग्रेजी भाषा में ऐसे वीडियो प्रकाशित कर रहे थे, जिनमें चीन सरकार और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नीतियों का समर्थन किया जा रहा था। ये चैनल अमेरिकी विदेश नीति पर भी लगातार प्रभावित करने वाले टिप्पणी और आलोचना कर रहे थे।

 

रूस से जुड़े भ्रामक नैरेटिव भी निशाने पर

रूस समर्थक कंटेंट के जरिए करीब 2,000 यूट्यूब चैनल यूक्रेन, NATO और पश्चिमी देशों की आलोचना कर रहे थे। यह पूरा नेटवर्क कई भाषाओं में कार्य कर रहा था और इसका उद्देश्य राजनीतिक राय को प्रभावित करना था।

 

Raigarh Breaking News: रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा – रायगढ़ पुलिस ने 27 लाख की चोरी में शत-प्रतिशत संपत्ति की बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

RT से जुड़े चैनल्स पर भी एक्शन

Google ने रूसी राज्य नियंत्रित मीडिया संगठन RT से संबंधित 20 यूट्यूब चैनल, 4 ऐड अकाउंट और 1 ब्लॉग को भी डिलीट कर दिया है। गौरतलब है कि गूगल ने RT के मुख्य यूट्यूब चैनल्स को पहले ही मार्च 2022 में ब्लॉक कर दिया था, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

 

अन्य देशों के अकाउंट्स पर भी एक्शन

केवल चीन और रूस ही नहीं, बल्कि अजरबैजान, ईरान, तुर्की, इजराइल, घाना और रोमानिया जैसे देशों से जुड़े कुछ अकाउंट्स को भी डिलीट किया गया है। ये अकाउंट्स स्थानीय राजनीतिक विरोधियों पर हमला कर रहे थे और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष और चुनावी प्रक्रिया जैसे संवेदनशील मामलों पर भ्रामक सूचना फैला रहे थे।

 

अब तक 30,000+ चैनल्स और अकाउंट्स हटाए

गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की शुरुआत से अब तक कुल 30,000 से ज्यादा यूट्यूब चैनल्स और अकाउंट्स को डिलीट किया जा चुका है। ये सभी चैनल्स किसी न किसी रूप में दुष्प्रचार, भ्रामक जानकारी और विदेशी प्रभाव फैलाने के लिए उपयोग हो रहे थे।

गूगल ने कितने यूट्यूब चैनल्स हटाए हैं?

उत्तर: गूगल ने 2025 की दूसरी तिमाही में करीब 11,000 यूट्यूब चैनल्स और अकाउंट्स हटाए हैं।

 

इन चैनल्स को हटाने की मुख्य वजह क्या थी?

उत्तर: ये चैनल्स राज्य प्रायोजित प्रचार (state-sponsored propaganda) और गलत सूचना (disinformation) फैलाने में शामिल थे।

 

प्रश्न 3: किन देशों से जुड़े चैनल्स मुख्य रूप से हटाए गए हैं?

उत्तर: मुख्य रूप से चीन और रूस से जुड़े चैनल्स पर कार्रवाई हुई है। इसके अलावा ईरान, अजरबैजान, तुर्की, इज़राइल, घाना और रोमानिया के कुछ अकाउंट्स भी हटाए गए हैं।

 

अब तक कुल कितने अकाउंट्स हटाए गए हैं 2025 में?

Youtube Crackdown: गूगल के अनुसार, 2025 की शुरुआत से अब तक 30,000 से अधिक अकाउंट्स और चैनल्स हटाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button