टेक्नोलोजी

YouTube: YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…

YouTube नेटफ्लिक्स के बाद अब यूट्यूब भी अपने पासवर्ड शेयरिंग नियमों को सख्ती से लागू करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, YouTub Premium Family प्लान के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कंपनी उन यूजर्स पर कार्रवाई कर रही है जो एक ही घर में नहीं रहते और अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ पासवर्ड शेयर कर प्रीमियम का फायदा ले रहे हैं. यह कदम बिल्कुल नेटफ्लिक्स की हालिया नीति जैसा है.

YouTube Premium Family प्लान का नया नियम

यूट्यूब Premium Family प्लान की कीमत ₹299 प्रति माह है. इस प्लान में फैमिली मैनेजर के अलावा कुल 5 सदस्य जोड़े जा सकते हैं. लेकिन अब नई शर्त यह है कि सभी सदस्य एक ही एड्रेस पर रहने चाहिए. पहले यह नियम केवल औपचारिक था और सख्ती से लागू नहीं किया गया था. कई यूजर्स अब तक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस प्लान में ऐड कर रहे थे, लेकिन अब Google जल्द ही इसे रोक सकता है.

 

कंपनी की चेतावनी 

Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स को ई-मेल के जरिए चेतावनी भेजी गई है. ई-मेल के सब्जेक्ट में लिखा गया है, “Your YouTube Premium family membership will be paused,” यानी आपकी YouTube Premium फैमिली मेम्बरशिप रोक दी जाएगी.

सभी यूजर्स एक ही घर में होने जरूरी 

मेल में यह साफ किया गया है कि फैमिली प्लान के सभी सदस्य एक ही घर में होने चाहिए. यदि कोई सदस्य ऐसा नहीं करता है, तो 14 दिन बाद उसकी प्रीमियम सुविधाएं रोक दी जाएंगी. पहले हर 30 दिन में इलेक्ट्रॉनिक चेक-इन होता था, लेकिन इसका खास असर नहीं पड़ता था. अब नए नियम के तहत गलत एड्रेस वाले यूजर्स को केवल विज्ञापनों के साथ ही यूट्यूब का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी.

 

Read more Raigarh Local News: “कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार”

 

 

 

इस बदलाव से उन यूजर्स को परेशानी हो सकती है जो दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपना पासवर्ड शेयर करते थे. इसलिए यदि आप यूट्यूब प्रीमियम फैमिली प्लान इस्तेमाल करते हैं, तो अपने सभी सदस्य सही एड्रेस के तहत ही जोड़ें.

 

Related Articles

Back to top button