Xiaomi 17 And Xiaomi 17 Ultra Launch: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi 17 And Xiaomi 17 Ultra Launch भारत में आखिरकार Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की लॉन्चिंग हो गई है और आज दोपहर शाओमी ने इन दोनों फोन को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी Xiaomi 17 सीरीज के तहत ये दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन उतारे हैं। ये दो नए स्मार्टफोन जिस शाओमी 17 सीरीज के तहत भारत में लॉन्च किए गए हैं उसके लिए कंपनी ने जर्मन लेंस मेकर लाइका (Leica) के साथ हाथ मिलाया है।
Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स जाने
शाओमी 17 अल्ट्रा 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आया है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है और इसका वजन 218.4 ग्राम है। फोन एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है और इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। ये फोन दो कलर्स में आता है-व्हाइट और ब्लैक। Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh बैटरी मिलती है और इसके साथ 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17 Ultra में LOFIC मेन कैमरा सेंसर मिलेगा और इसमें 50MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। 200MP का 75–100mm कैमरा जिसमें 75–100mm का मैकेनिकल ऑप्टिकल जूम मिलेगा इसकी कई खासियतों में से एक है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बखूबी अंजाम देता है।
Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन्स जानें
इसी तरह से Xiaomi 17 में 6.3 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है और इसका वजन 191 ग्राम है। फोन में IP68 सर्टिफिकेशन मिलता है। ये फोन तीन कलर्स में अवेलेबल होगा जो कि- वेंचर ग्रीन, आइस ब्लू और क्लासिक ब्लैक हैं। Xiaomi 17 में 6300mAh बैटरी मिलती है और इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17 में 50MP का मेन कैमरा, एक 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 दोनों फोन ही स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर रन करते हैं और ये Xiaomi HyperOS 3.5 पर ऑपरेट करते हैं।
शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत क्या है
शाओमी 17 अल्ट्रा को भारत में सिंगल स्टोरेज कन्फिगरेशन में लाया गया है और ये 16GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने वालों के लिए ये फोन 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल पाएगा जिसके दम पर फोन की इफेक्टिव कीमत 1,29,999 रुपये हो जाएगी। अर्ली बर्ड पीरियड 13 से 17 मार्च के दौरान चलेगा जिसके दौरान खरीदारी करने पर ग्राहकों को शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के मिलेगी जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।
शाओमी 17 की कीमत क्या है
Xiaomi 17 And Xiaomi 17 Ultra Launchशाओमी 17 की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है जो कि इसके 12जीबी+512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है। दोनों फोन की खरीदारी 18 मार्च से अमेजन, शाओमी ऑनलाइन और शाओमी के रिटेल स्टोर पर की जा सकती है



