
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग 23 अप्रैल को होगी, जिसमें वह भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) से जुड़ी जांच समिति की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी.
ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने पत्रकार बोरिया मजूमदार पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया था. BCCI ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसमें उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और अपेक्स काउंसिल के सदस्य प्रभतेज भाटिया शामिल थे.
ऋद्धिमान साहा के मामले में एक्शन पर BCCI
भारतीय टीम से बाहर चल रहे 37 वर्षीय ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) पिछले महीने समिति के सामने पेश हुए थे.
पत्रकार बोरिया मजूमदार भी समिति के सामने पेश हुए थे. ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने आरोप लगाया था कि बोरिया मजूमदार ने साक्षात्कार नहीं देने पर उन्हें धमकाया था.
BCCI को उम्मीद है कि यह मसला अपेक्स काउंसिल की बैठक में ही समाप्त हो जाएगा.


