Gold Price 2024: सोना पहली बार ₹74 हजार के पार,चांदी ने ₹92,444 का ऑल टाइम हाई बनाया
Gold Price 2024 सोना और चांदी ने आज यानी 21 मई को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 839 रुपए महंगा होकर 74,222 रुपए का हो गया।
चांदी भी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 6,071 रुपए महंगी होकर 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 20 मई को चांदी 86,373 रुपए पर थी।
Gold Price 2024 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपए है।