WhatsApp Web Down: अचानक WhatsApp Web हुआ डाउन! यूजर्स को लॉगइन में हुई दिक्कत….

WhatsApp Web Down: वॉट्सऐप वेब वर्जन में कुछ भारतीय यूजर्स को लॉग-इन करने और स्टेटस चेक करने में दिक्कत आ रही है। आज 27 फरवरी को तड़के 9 बजे कुछ यूजर्स ने वॉट्सऐप के वेब प्लेटफॉर्म को लेकर रिपोर्ट किया था। हालांकि, फिलहाल वॉट्सऐप वेब की सर्विसेज काम कर रही हैं और इसमें लॉग-इन भी हो रही है। वॉट्सऐप के मोबाइल ऐप में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है, लोग मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को यूज कर पा रहे हैं।
वेबसाइट्स और सर्विसेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुकाबिक 64% यूजर्स ने वॉट्सऐप वेब में आ रही दिक्कत को रिपोर्ट किया है। सुबह 8 बजे के बाद यूजर्स ने वॉट्सऐप की सर्विस को लेकर रिपोर्ट किया है। हालांकि, इनकी संख्यां बेहद कम है।
WhatsApp Web Downसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X और Reddit पर भी कुछ यूजर्स ने वॉट्सऐप वेब की सर्विस को लेकर रिपोर्ट किया है। कई यूजर्स का कहना है कि वॉट्सऐप वेब में लॉग-इन करने में उन्हें दिक्कत आ रही है। वहीं, कुछ यूजर्स ने बताया कि वॉट्सऐप वेब में उनके मैसेज सिंक नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स को वॉट्सऐप वेब में लोगों के स्टेटस को चेक करने में दिक्कत आ रही है।


