टेक्नोलोजी

WhatsApp: Instagram की तरह WhatsApp में जल्द मिलेगा Close Friends फीचर, पसंदीदा लोगों को दिखेगा आपका स्टेटस

WhatsApp में यूजर्स को जल्द एक खास फीचर मिलने वाला है। यह फीचर यूजर को अपने स्टेटस अपडेट दिखाना और पर्सनलाइज कर देगा। यह फीचर Instagram के Close Friends फीचर की तरह ही काम करेगा, जिसमें यूजर्स अपने स्टेटस के लिए क्लोज कॉन्टैक्ट्स को सेलेक्ट कर पाएंगे। वॉट्सऐप का यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। इसे जल्द ही बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फीचर से यूजर्स को और क्या फायदा मिलने वाला है, आइए जानते हैं…

 

Close Friends फीचर

WABetaInfo से मिली जानकारी के मुताबिक, वॉट्सऐप का Close Friends फीचर एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.5.13 में स्पॉट किया गया है। इसे फिलहाल चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। जल्द ही, इसे सभी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। हालांकि, इस फीचर के रिलीज टाइम के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक टाइमलाइन जारी नहीं की गई है।

 

Read more Chhattisgarh current news : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के इस फीचर में कस्टम कॉन्टैक्ट लिस्ट के लिए स्टेटस अपडेट को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। यह एक नए तरीके का प्राइवेसी फीचर होगा, जिसमें यूजर केवल चुनिंदा लोगों को ही अपने स्टेटस को दिखा पाएंगे। क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल कॉन्टैक्ट को ही आपका वॉट्सऐप स्टेटस दिखेगा।

 

 

मिलेंगे दो ऑप्शन

कई बार यूजर्स को अपना स्टेटस केवल चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स को दिखाना होता है। वो या तो अपने स्टेटस की प्राइवेसी में जाकर सभी कॉन्टैक्ट्स को एक-एक करके Unselect कर सकते हैं। यह बहुत ही लंबी प्रक्रिया है। क्लोज फ्रेंड्स वाला फीचर आने के बाद यूजर को कॉन्टैक्ट्स को एक-एक करके अनसेलेक्ट नहीं करना पड़ेगा।

 

read more Chhattisgarh current news : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार

 

WhatsAppइस फीचर में यूजर को अपने क्लोज फ्रेंड्स को सेलेक्ट करने के दो ऑप्शन मिलेंगे। पहले ऑप्शन में वो प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर लिस्ट को मैनुअली मैनेज कर पाएंगे। वहीं, दूसरे ऑप्शन में वो केवल क्लोज फ्रेंड्स वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर पाएंगे। ऐसा करने से यूजर को अपने स्टेटस को पसंदीदा यूजर्स को दिखाने का ऑप्शन मिलेगा और वो अपनी प्राइवेसी को बरकरार रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button