WhatsApp: WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी धमाका! एक बार पढ़ने के बाद होगा गायब, Spoiler Messages फीचर भी जल्द

WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और भारत में करोड़ों लोग इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं. कंपनी लगातार ऐसे फीचर्स जोड़ रही है जो यूजर्स की प्राइवेसी और चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. अब WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो प्राइवेट बातचीत को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जWhatsApp View Once Text Message ही यूजर्स टेक्स्ट मैसेज भी ‘View Once’ मोड में भेज सकेंगे, जिससे मैसेज सिर्फ एक बार पढ़ा जा सकेगा और उसके बाद अपने आप गायब हो जाएगा.
WhatsApp में आने वाला है नया View Once टेक्स्ट फीचर
फिलहाल WhatsApp पर View Once फीचर फोटो, वीडियो और ऑडियो मैसेज के लिए उपलब्ध है. अब कंपनी इसी सुविधा को टेक्स्ट मैसेज के लिए भी लाने की तैयारी कर रही है. इस फीचर की जानकारी WhatsApp के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है.
—विज्ञापन—
बीटा वर्जन में दिखा नया अपडेट
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. इसे एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है. हालांकि फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है.
क्या होता है View Once फीचर?
View Once एक ऐसा फीचर है जो किसी भी शेयर किए गए कंटेंट को अतिरिक्त सुरक्षा देता है. इस मोड में भेजी गई फोटो, वीडियो या ऑडियो को सेव, फॉरवर्ड, स्क्रीनशॉट या रिकॉर्ड करना मुश्किल हो जाता है. इसका मकसद संवेदनशील जानकारी को सीमित समय तक ही उपलब्ध रखना है.
ये भी पढ़ें- Raigarh News : कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
टेक्स्ट मैसेज में कैसे करेगा काम?
WhatsAppरिपोर्ट के मुताबिक, टेक्स्ट मैसेज के लिए View Once फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सेंड बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा. इसके बाद एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खुलेगा, जहां ‘Send as View Once’ का विकल्प दिखाई देगा. इस ऑप्शन को चुनकर भेजा गया मैसेज रिसीवर को सिर्फ एक बार दिखाई देगा और पढ़ने के बाद अपने आप गायब हो जाएगा.



