WhatsApp कॉल के नोटिफिकेशन से ऐसे मिलेगा छुटकारा – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

WhatsApp कॉल के नोटिफिकेशन से ऐसे मिलेगा छुटकारा

whatsapp new:इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक नया फीचर जारी करना शुरू किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स Windows Beta पर कॉल के नोटिफिकेशन को डिसेबल कर पाएंगे. फिलहाल इस फीचर को बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. यह उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंंद साबित होगा, जो नहीं चाहते कि कॉल के दौरान नोटिफिकेशन आए. अक्सर लोग कॉल करने के लिए वॉट्सऐप का काफी कम इस्तेमाल करते हैं. इसलिए ऐसे यूजर्स कॉल नोटिफिकेशन बंद रखना ही पसंद करते हैं. वॉट्सऐप पर बार-बार नोटिफिकेशन आने से यूजर्स काफी परेशानी होते हैं.

लेटेस्ट फीचर कॉल नोटिफिकेशन का बंद करने में मददगार साबित हो सकता है. डू नॉट डिस्टर्ब मोड पर भी अक्सर ये नोटिफिकेशन दिख जाते हैं. इसलिए यूजर्स नए फीचर के साथ नोटिफिकेशन डिसेबल कर पाएंगे. कॉल अलर्ट की वजह से कई लोग परेशान हो जाते है और समझ नहीं पाते हैं कि इन नोटिफिकेशन को कैसे बंद करें. लेकिन अब आपको इतना परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि वॉट्सऐप इनकमिंग कॉल्स की नोटिफिकेशन को डिसेबल करने का फीचर जारी कर रहा है.

Read more:Old Pension scheme पर आया बड़ा अपडेट 

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक विंडोज 2.2250.4.0 की अपडेट लॉन्च किए जाने के बाद विंडोज पर कॉल नोटिफिकेशन बंद करने का फीचर जारी कर दिया गया है. वॉट्सऐप विंडो की बीटा अपडेट माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है. यह सुविधा बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू हो गई है.

ऐसे चेक करें ये फीचर

whatsapp new: ये पता लगाने के लिए कि ये सुविधा आपके लिए भी उपलब्ध है या नहीं, इसका तरीका हम आपको बता रहे हैं. आप वॉट्सऐप सेटिंग्स में नोटिफिकेशन के ऑप्शन को खोलकर देखें. अगर आपको इस फीचर के लिए टॉगल दिख रहा है, तो आप इस फीचर में इनकमिंग WhatsApp कॉल की नोटिफिकेशन को डिसेबल कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button