IPL ऑक्शन में मालामाल हो जाएंगे ये विदेशी प्लेयर्स

23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कई विदेशी प्लेयर्स पर तगड़ी बोली लग सकती है. ये खिलाड़ी चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं

टी20 विश्व कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सैम कुरेन पर मोटी बोली लगने की संभावना है

कुरेन को 2019 में पंजाब किंग्स ने मोटी कीमत पर खरीदा था. इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे

पीठ की चोट के कारण 2022 के सत्र में नहीं खेल पाने वाले कुरेन बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है.

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर भी मोटी कीमत लग सकती है

ब्रूक सीमित ओवरों में पहले ही अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं जबकि हाल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच में शतक जमाए थे

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी

नीलामी में शामिल अन्य बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं

सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियमसन और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को ‘रिलीज’ कर दिया था