श्रीलंका के खिलाफ नए साल पर होने वाली इस तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अचानक टीम इंडिया का कप्तान बदल जाएगा
बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली आगामी टी20 सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं
टी20 सीरीज का दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में और तीसरा मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा
ऑस्ट्रेलिया में भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से यह साफ हो गया है कि नई चयन समिति के कामकाज संभालने के बाद टीम इंडिया की टी20 और वनडे कप्तानी में बदलाव होगा
अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. साथ ही अटकलों के बावजूद इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि एपेक्स काउंसिल की बैठक में भारत की टी20 कप्तानी पर कोई चर्चा नहीं हुई
भारत की टी20 टीम को पूरी तरह से नया रूप दिया जा सकता है
हार्दिक पांड्या टी20 और वनडे कप्तानी का एक आदर्श दावेदार माना जाता है