हाथों की नसें काफी दिखाई देती हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ नसें और भी फूली नजर आती हैं। बढ़ती उम्र में स्किन पतली हो जाती है। जिससे नसें उभर आती हैं। वैरिकोज वेंस के मरीज में ये समस्या ज्यादा होती है।

जब शरीर में फैट कम हो जाता है तो हाथ की नसें दिखाई देने लगती हैं। दरअसल, फैट कम होने पर नसें और स्किन के नीचे की संरचनाएं काफी दिखाई देने लगती हैं, जिसके नसों में उभार आने लगता है।

अगर हाथों की नसों में खून जमा हो रहा है तो ऐसी स्थिति में भी नसें फूली-फूली नजर आती हैं। नसों में खून जमाव की वजह से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता और नसें फूली हुई दिखती हैं।

कई बार फूली नसों के पीछे जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं। अगर फैमिली में किसी को ऐसी समस्या है तो आपको भी हो सकती है। इसके अलावा एक हाथ से ज्यादा काम करने पर भी ऐसा हो सकता है।

जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर भी हाथ की नसें फूली और सूजी सी दिखाई दे सकती हैं। जिसमें खासतौर से शरीर में विटामिन बी12 की कमी इसका कारण हो सकती है। इसलिए समस्या ज्यादा लगे तो डॉक्टर को दिखाएं।