सामुद्रिक शास्त्र अनुसार आंखों का फड़कना किसी न किसी बात का संकेत देता है। अब ये संकेत शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आंखों का फड़कना शुभ है या अशुभ।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दांयी आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है जबकि बांयी आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है।
यदि पुरुषों की दायीं आंख की ऊपरी पलक और भौंवें फड़कती हैं तो माना जाता है कि उनके मन की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है और पदोन्नति व धन लाभ होता है।
अगर महिलाओं की दायीं आंख की ऊपरी पलक और भौवें फड़के तो उनके लिए ये अशुभ मानी जाती है और उनके सारे काम बिगाड़ने वाली होती हैं।
वहीं अगर स्त्रियों की बायीं आंख की पलक और भौंवें फड़के तो उनके लिए यह शुभ माना जाता है लेकिन पुरुषों के लिए स्थिति बिलकुल उल्टी हो जाती है। पुरुषों की किसी पुराने दुश्मन से कहा सुनी हो सकती है या किसी से दुश्मनी बढ़ सकती है।