पालक- डायबिटीज में पालक जरूर खाएं। पालक में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है, लेकिन फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन K भरपूर मात्रा में होता है। जिससे ब्लड शुगर कम होता है। पालक में अल्फा-लिपोइक एसिड भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है।

भिंडी- शुगर के मरीज के लिए भिंडी अच्छी सब्जी है। भिंडी में घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन और शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले माइरिसेटिन जैसे यौगिक ब्लड शुगर को कम करते हैं।

ब्रोकली- मधुमेह के लिए ब्रोकली बेहतरीन सुपरफूड है। ब्रोकली में सल्फोराफेन भरपूर मात्रा में होता है, जो सूजन-रोधी गुणों और ब्लड शुगर को कम करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता।

शकरकंद- खाने में शकरकंद जरूर शामिल करें। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। शकरकंद खाने से अचानक से ब्लड शुगर हाई नहीं होता है।

करेला- डायबिटीज में करेला सबसे फायदेमंद सब्जी है। करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी होता है, जो एक इंसुलिन जैसा यौगिक है और चारेंटिन, दोनों ही ब्लड शुगर को कम करने में मददगार हैं। इसलिए करेला जरूर खाएं।