रोहित शर्मा वनडे में अब तक 344 छक्के लगा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी वे दूसरे नंबर पर हैं। तो फिर पहले नंबर पर कौन है। ये तो हम आपको बताएंगे ही, साथ ही ये भी बताएंगे कि टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है। साल 1996 में डेब्यू करने के बाद अफरीदी ने साल 2015 तक क्रिकेट खेला और दरमियां 398 मैच खेलकर उन्होंने 351 सिक्स लगाए हैं। हालांकि अगर रोहित शर्मा को थोड़ा और मौका मिला तो वे नंबर एक पर जा सकते हैं।

रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अब तक 273 वनडे मैच खेलकर 344 छक्के लगा दिए हैं। रोहित ने साल 2007 में वनडे डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक खेल रहे हैं, हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि वे कितने और दिन वनडे खेलेंगे। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से तो वे पहले ही रिटायर हो चुके हैं, उनके पास एक ही फॉर्मेट बचा हैं।

दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार होने वाले क्रिस गेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 301 वनडे मैच खेलकर 331 सिक्स लगाए हैं। साल 1999 में वनडे डेब्यू करने वाले क्रिस गेल साल 2019 तक खेलते रहे। अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं, लेकिन दुनियाभर की लीग में जरूर हिस्सा लेते हैं।

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 4 पर आते हैं। सनथ जयसूर्या ने 445 मैच खेलकर 270 छक्के लगाए हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब श्रीलंका के इस विस्फोटक बल्लेबाज के सामने बॉलिंग करने से गेंदबाज घबराया करते थे। वे कुछ ही ओवर में मैच का नक्शा पलट कर रख देते थे। साल 2011 में उन्होंने रि टायरमेंट ले लिया था।

भारत को अपनी कप्तानी में तीन आईसीसी खिताब जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 350 वनडे मैच खेलकर 229 छक्के अपने करियर में लगाए हैं। धोनी ने साल 2004 में अपना वनडे डेब्यू किया था, इसके बाद वे लगातार साल 2019 तक खेलते रहे। साल 2020 में उन्होंने अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।