भारत में ज्यादातर घरों में रोटी पर घी लगाकर खाते हैं। होटल या रेस्टोरेंट में रोटी पर बटर लगाकर सर्व किया जाता है। ऐसे में कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं कि रोटी पर घी लगाकर खाएं ये बटर लगाकर खाएं?

घी खाने की परंपरा भारत में हजारों साल पुरानी है। घी को सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। दिमाग, हड्डी और पाचन को मजबूत बनाने में घी मदद करता है।

वहीं बटर खाने का चलन विदेशों से भारत आया है। भारत में कच्चा मक्खन खाते थे लेकिन जो सफेद वाला एकदम ताजा मक्खन होता था वही खाते थे। रोटी पर लोग घी लगाकर ही खाना पसंद करते थे।

डाइटिशियन की मानें तो रोटी पर घी लगाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। घी का स्मोक पॉइंट भी बटर से हाई होता है। जबकि घी और बटर दोनों में बराबर फैट और विटामिन पाए जाते हैं।

– बटर में सैचुरेटेड फैट ज्यादा पाया जाता है। अधिक बटर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है। कई बार प्रोसेस्ड या नकली बटर खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि नकली घी भी नुकसान पहुंचाता है।