झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, "चार बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’ पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया।