रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इस साल ये पूर्णिमा 8 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 9 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जानिए रक्षा बंधन 8 को मनाई जाएगी या फिर 9 अगस्त को।

लेकिन जब अपराह्न के समय भद्रा रहती है तब राखी प्रदोष काल में बांधना उपयुक्त होता है। अब सवाल ये उठता है कि इस बार रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही यहां ये भी जानेंगे कि राखी पर भद्रा कब से कब तक रहने वाली है।

2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से बहनें दिन में ही अपने भाईयों को राखी बांध सकेंगी।

रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 06:18 से दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा। यानी इस दिन राखी बांधने के लिए पूरे 07 घण्टे 06 मिनट्स का समय मिलेगा।

रक्षाबंधन के त्योहार को राखी भी कहा जाता है। ये त्योहार भाई-बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और ईश्वर के उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना का प्रतीक है। बदले में, भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करता है।